BREAKING

Uncategorised

शासकीय कार्य मे बांधा डालते हुए पुलिस को चाकू दिखाकर विवाद करने वालो 02 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। दिनांक 12/06/2020 को आरक्षक 604 जीतराम पटेल सउनि जनक राम यादव के हमराह में आरक्षक 736 विरेन्द्र साहू के साथ कोरोना ड्यूटी पर सुबह 08 बजे से 14 बजे तक था दौरान दोपहर 13/15 बजे लगभग खरोरा तरफ से ट्रक क्रमांक CG 04 MP 9484 का चालक एवं कंडक्टर ट्रक सहित तेजी से चलाकर लहराते हुये आते दिखाई दिया जिसमें ट्रक का बरदाना एवं रस्सी जमीन से घिसलते हुए आ रहा था जिसे देखकर रोकने का भरसक प्रयास किये जो नाका से लगभग 1 KM दूर रोका कि कुछ अवैध सामान परिवहन होने की संदेह में आरक्षक 736 के साथ पीछा किया जो खरतोरा अग्रवाल पेट्रोल पम्प हाईस्कुल के पास रोका।

जो आरक्षकों को देखकर दोनो गुस्से में क्या हो गया गाली देते हुये पुलिस वाले तुम लोग को बताता हूं कहकर और कण्डक्टर विजय कुमार चतुर्वेदी ने ड्राइवर विजेन्द्र जोशी के हाथ में चाकू थमा दिया जिससे ड्राइवर ने चाकु दिखाते हुये ट्रक से निचे उतर कर साले तुमको चाकू से मार दूंगा कहकर बांह पकड़कर चाकू मारने ही वाला था तब पुलिस वाले साथी ने धक्का देने से गिर गया कि कंडक्टर उतर कर दौडाने लगा जिस पर थाना प्रभारी सीआर चन्द्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर लिखित आवेदन पर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध 239/2020 धारा 353,332,186, 294,34 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया।

विवेचना दौरान घटना स्थल से ट्रक क्रमांक CG 04 MP 9484 एवं आरोपी विजेन्द्र जोशी के कब्जे से एक लोहे का चाकू लकडी का बैट लगा हुआ जिसे समक्ष गवाहान के जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया। आरोपी (1) विजेन्द्र जोशी पिता भरत लाल जोशी उम्र 31 वर्ष , (2) विजय कुमार चतुर्वेदी पिता गयाचंद चतुर्वेदी उम्र 27 वर्ष सभी साकिनान निवासी छडिया थाना खरोरा जिला रायपुर द्वारा अपराध घटित करने का पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपीयों को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश गया है।
नाम आरोपी –
(1) विजेन्द्र जोशी पिता भरत लाल जोशी उम्र 31 वर्ष सभी साकिन निवासी छडिया थाना खरोरा जिला रायपुर छ0ग0
(2) विजय कुमार चतुर्वेदी पिता गयाचंद चतुर्वेदी उम्र 27 वर्ष साकिन निवासी छडिया थाना खरोरा जिला रायपुर छ0ग0

Related Posts