छत्तीसगढ़ में भी लोगों को अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलेगी, 6 से 9 सितंबर के दौरान बारिश के कारण मौसम सुहाना रहेगा. आईएमडी ने भारी बारिश की भी चेतावनी दी है…
नईदिल्ली (ए)। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के कारण 6 से 7 सितंबर के दौरान पश्चिम बंगाल में हल्की-फुल्की या मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है. वहीं, ओडिशा, झारखंड और अंडमान और निकोबार में जमकर बारिश के आसार हैं. इसके चलते ओडिशा के निचले इलाकों में जलभराव होने और शहरी इलाकों में यातायात जाम होने की चेतावनी दी गई है।
छग, यूपी, एमपी और राजस्थान में 9 सितंबर तक भारी बारिश के आसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 सितंबर तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं. साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 7 और 9 सितबंर एवं उत्तराखंड में 8 और 9 सितंबर के दौरान हल्की-फुल्की बूंदा बांदी से लेकर मध्यम और भारी बारिश होने तक का अनुमान जताया है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लोगों को अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलेगी. 6 से 9 सितंबर के दौरान बारिश के कारण मौसम सुहाना रहेगा. आईएमडी ने भारी बारिश की भी चेतावनी दी है।
पूर्वोत्तर राज्यों में 9 सितंबर तक बरसेंगे बादल
पूर्वोत्तर राज्यों में भी 9 सितंबर तक बारिश का अनुमान जताया गया है. असम और मेघालय में 8 और 9 सितंबर और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में 7 से 9 सितंबर के दौरान बारिश होने की उम्मीद है।
दुर्ग जिले में अब तक 636.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: जिले में 1 जून से 5 सितंबर तक 636.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 791.1 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 379.5 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है।
इसके अलावा तहसील दुर्ग में 594.2 मिमी, तहसील धमधा में 623.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 677.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 756.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 5 सितंबर को तहसील दुर्ग में 21.0 मिमी, तहसील धमधा में 19.3 मिमी, तहसील पाटन में 5.2 मिमी, तहसील बोरी में 22.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 20.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।















