BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल

आरजेडी विधायक गोपाल मंडल ने इशारों-इशारों में लालू यादव को राजनीति से दूर किए जाने की सलाह भी दे डाली. उन्होंने कहा, बुढ़ापे में आदमी का दिमाग लचर-पचर हो जाता है…

पटना (ए)। राहुल गांधी और लालू की मटन पार्टी के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने आरजेडी चीफ पर निशाना साधा है. जेडीयू विधायक ने कहा, लालू प्रसाद यादव सठिया गए हैं. मंडल ने ये भी कह दिया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. रविवार 3 सितम्बर को गोपाल मंडल ने कहा, किसी के कहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनेगा. लालू यादव हमारे पुराने नेता है. पिछड़ों के मसीहा हैं. हम लोगों ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा है. लेकिन अब उनकी उम्र हो गई है, किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. थोड़ा उनका दिमाग सठिया गया है।

लालू यादव को रिटायरमेंट की सलाह गोपाल मंडल ने कहा कि ये नहीं कह रहे कि राहुल गांधी योग्य नहीं हैं. उनके कुल खानदान से प्रधानमंत्री बनते आए हैं, लेकिन लालू यादव के कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.  समाचार एजेंसी एएनआई ने जेडीयू विधायक के बयान का वीडियो जारी किया है।

गोपाल मंडल ने इशारों-इशारों में लालू यादव को राजनीति से दूर किए जाने की सलाह भी दे डाली. उन्होंने कहा, बुढ़ापे में आदमी का दिमाग लचर-पचर (अस्थिर) हो जाता है. आप देखिए न, अटल जी को गुम (राजनीति से दूर) कर दिया गया था।

जेडीयू विधायक ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया और कहा, पूरे हिंदुस्तान के लोगों को नीतीश कुमार ने संगठित किया. उन्होंने मेहनत की है. देश भर की जितनी भी क्षेत्रीय पार्टी हैं, सबको बुलाया कि बीजेपी और मोदी के विरोध में एकजुट होकर काम करना है. नीतीश कुमार को देश में सभी नेता मानते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता प्रधानमंत्री के रूप में नहीं मानेगी।

एक दिन पहले ही राहुल गांधी और लालू यादव की मटन पार्टी का वीडियो सामने आया था. जिसमें राहुल गांधी ने लालू से बिहारी मटन बनाने के गुर सीखे थे. गोपाल मंडल ने इस भी तंज कसा और कहा कि लोग आजकल राजस्थानी मटन सीख रहे हैं तो बिहारी मटन क्या है।

Related Posts