BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा नेपाल, जानिए किस मैदान पर होगा ये मुकाबला?

भारत के खाते में एक अंक है। यदि सोमवार को होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत और नेपाल को एक-एक अंक मिल जाएगा। ऐसे में भारत के कुल दो अंक हो जाएंगे और वह सुपर-4 में पहुंच जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला सोमवार (चार सितंबर) को खेला जाएगा। भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार नेपाल से खेलेगा। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का यह दूसरा मैच है। पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

नेपाल की बात करें तो उसे अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 238 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वह इस मैच को जीतकर सुपर-4 में पहुंचना चाहेगी, लेकिन इसके लिए उसे चमत्कारिक प्रदर्शन कर टीम इंडिया को चौंकाना होगा।

मैच नहीं हुआ तब भी सुपर 4 में पहुंचेगा भारत
भारत के खाते में एक अंक है। यदि सोमवार को होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत और नेपाल को एक-एक अंक मिल जाएगा। ऐसे में भारत के कुल दो अंक हो जाएंगे और वह सुपर-4 में पहुंच जाएगा। वहीं, नेपाल का एक अंक ही रहेगा और वह बाहर हो जाएगा। वहीं, पाकिस्तान तीन अंकों के साथ पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका है।

भारत बनाम नेपाल एशिया कप मैच कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत बनाम नेपाल एशिया कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा। भारत और नेपाल  के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। वहीं, फ्री डीटीएच इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स परमैच देख सकेंगे।

Related Posts