कवर्धा। चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर नगद एक करोड़ रुपए के साथ चार संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी नगद रुपए को फॉर्च्यूनर कार में फरीदाबाद से ओडिशा ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर चिल्फी चेक पोस्ट पर आरोपियो को पकड़ा गया है। एक करोड़ रुपए नगद का कोई दस्तावेज आरोपियों के पास मौजूद नहीं थे।
पुलिस जवानों की तत्परता से बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जल्द कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।
गिरफ्तार आरोपी: 01. निशांत वैद्य पिता भारत भुषण वैद्य उम्र 35 वर्ष साकिन म.नं. 50 सेक्टर 22 फरीदाबाद थाना मुजेसर जिला फरीदाबाद हरियाण।
02. राहुल रावत पिता विनोद कुमार रावत उम्र 32 वर्ष म.नं. 218 गली नं. 06 बसेल्वा कालोनी फरीदाबाद थाना ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा।
फॉर्च्यूनर कार में 1 करोड़ रुपए नगद ले जाते चार आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद से ओडिशा ले जा रहे थे नगद…@ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @PMOIndia @HMOIndia @CG_Police @CMOkawardha @dir_ed @IncomeTaxIndia @KabirdhamDist @Kabirdhampolice @RaipurDistrict @RaipurPoliceCG pic.twitter.com/SjwtSZWG9o
— Sarnath Express News (@SarnathNews) September 1, 2023
03. विपिन सिंह पिता सुन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष पता म.नं. ई 1 गली नं. 04 मयुर विहार फेज 1 दिल्ली।
04. नरेन्द्र कुमार सहाय पिता देवी सहाय उम्र 33 वर्ष पता म.नं. एच 1/163 गली नं.03 जहांगिरपुरी थाना जहांगिरपुरी दिल्ली 110033
जप्ती: फॉर्च्यूनर कार क्रमांक DL2CBA3131 में दिल्ली से सम्बलपुर, रकम 01 करोड रूपये ले जाना बताये।















