BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खास अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का पर्व, चंद्रयान 3 पर बच्चों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया. उन्हें स्कूल की बच्चियों ने राखी बांधी. इस दौरान पीएम बच्चियों को दुलार करते दिखे…

नईदिल्ली (ए)। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर रक्षाबंधन मनाने की तस्वीरें शेयर की. पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”7 लोक कल्याण मार्ग पर बहुत ही खास रक्षाबंधन उत्सव मनाया. युवा मित्रों और मैंने अनेक विषयों पर बात की।”

पीएम ने बताया कि उन्होंने (बच्चों) चंद्रयान-3 और अंतरिक्ष में भारत की प्रगति पर अपनी खुशी साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों ने अद्भुत कविता भी सुनाई. तस्वीरों में पीएम मोदी को बच्चों से राखी बंधवाते देखा जा सकता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है।

उन्होंने कहा, “मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।”

Related Posts