BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है।

इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर तक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगी।

संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में बताया कि सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 30 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।

09 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा 09 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा दिए गये निर्देशों के परिपालन में न्यायालयों में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिये गये हैं।

Related Posts