BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनिया

नागरिकता कानून पर पीएम मोदी की दो टूक- दुनियाभर के दबाव के बावजूद कायम हैं और रहेंगे…

CAA पर पीएम मोदी की दो टूक- दुनियाभर के दबाव के बावजूद कायम हैं और रहेंगे

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर के तमाम दबावों के बाद भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर हम कायम थे और कायम रहेंगे। पीएम मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं। वाराणसी में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोदी चंदौली पहुंचे, यहां पर उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून, इन फैसलों का देश को सालों से इंतजार था. पीएम ने कहा, “महादेव के आशीर्वाद से देश आज वो फैसले ले रहा है जो पहले पीछे छोड़ दिए जाते थे…जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला हो या फिर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट…वर्षों से देश को इन फैसलों का इंतजार था. देश हित में ये फैसले जरूरी थे…और दुनियाभर के सारे दबावों के बावजूद इन फैसलों पर हम कायम हैं और कायम रहेंगे.”

Related Posts