BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मेघालय में भारत की कुछ सबसे लंबी और गहरी गुफाओं मौजूद हैं : पीएम मोदी

रेडियो शो ‘मन की बात’ के 104वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ब्रायन डी खारप्रान की प्रशंसा की और कहा कि उनकी टीम ने पूर्वोत्तर राज्य में 1,700 से अधिक गुफाओं का पता लगाया…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मेघालय में रहने वाले ब्रायन डी खारप्रान की प्रशंसा की और कहा ब्रायन ने पूर्वोत्तर राज्य में गुफाओं की खोज में अहम योगदान दिया था. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन और 8-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन पर भी चर्चा की।

ब्रायन डी खारप्रान के बारे में पीएम मोदी ये बोले मासिक रेडियो शो के 104वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दोस्तों, मुझे आपको ब्रायन डी खारप्रान के बारे में बताते हुए खुशी हो रही है. मेघालय के रहने वाले ब्रायन को स्पेलियोलॉजी (गुफाओं का अध्ययन) का शौक है।”

पीएम मोदी ने कहा कि 76 वर्षीय खारप्रान को स्टोरी बुक्स की वजह से वर्षों पहले इस विषय में रुचि पैदा हुई. 1964 में उन्होंने पहली बार एक्सप्लोरेशन ट्रिप की. उस समय वह स्कूल में पढ़ते थे. उन्होंने आगे कहा कि 1990 में ब्रायन और उनके दोस्त ने मिलकर मेघालय में छिपी गुफाओं की खोज के लिए मेघालय एडवेंचरर्स एसोसिएशन (MAA) की स्थापना की।

ब्रायन ने 1,700 से अधिक गुफाएं ढूंढीं पीएम ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने और उनकी टीम ने पूर्वोत्तर राज्य में 1,700 से अधिक गुफाएं ढूंढी हैं और इसे ‘वर्ल्ड केव मैप’ पर रखा है.” पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय में भारत की कुछ सबसे लंबी और गहरी गुफाओं मौजूद हैं।

गुफाओं के जीवों का अध्ययन उन्होंने इन गुफाओं के इको सिस्टम का अध्ययन करने के लिए ब्रायन और उनकी टीम की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “ब्रायन और उनकी टीम ने उन गुफाओं में रहने वाले जीवों का भी अध्ययन किया और कुछ दुर्लभ गुफाओं का भी पता लगाया. ये गुफाएं धरती पर कहीं और नहीं पाई जाती हैं. मैं उनके प्रयासों के लिए उनकी सराहना करता हूं.” इसके अलावा पीएम मोदी ने इस महीने की शुरुआत में चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेताओं से भी बातचीत की।

Related Posts