बलौदाबाजार। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.06.2020 को सूचक आनंददास मानिकपुरी निवासी ग्राम कोटवार अमोदी थाना सरसीवा के द्वारा सूचना दिया गया कि गांव के मीलकुमार पटेल की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के तत्काल मौका घटना स्थल ग्राम अमोदी पहुंचकर सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात् मृतक के मृत्यु में संदेह होने पर मृतक मीलकुमार पटेल पिता शिवप्रसाद पटेल उम्र 40 वर्ष साकिन अमोदी के शव का p.m. कराया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक का पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त हुआ पीएम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतक के सिर में गंभीर चोट आना लेख करने पर मर्ग सदर के गवाहों को तलब कर बारीकी से पूछताछ कर कथन लिया गया जांच दौरान पाया गया कि घटना दिनांक 06.06.2020 को मृतक मिल कुमार पटेल शराब के नशे में पारिवारिक बात को लेकर अपने पिता शिवप्रसाद पटेल के साथ गाली गलौज कर वाद-विवाद हो रहे थे उसी समय मृतक के भाई तीजराम पटेल, मृतक के पुत्र अजय पटेल एवं मृतक का एक नाबालिग पुत्र आया और सभी मिलकर मृतक मीलकुमार पटेल को हाथ मुक्का एवं लात घुसा से मारपीट कर मृतक के गले में रस्सी डालकर खींचने लगे तभी मृतक जमीन पर गिर गया जिसे आरोपियों के द्वारा बार-बार उसे उठा उठा के फर्श पर पटके जिससे मृतक की मृत्यु होना पाए जाने से आरोपियान शिवप्रसाद पटेल, तीजराम पटेल, अजय पटेल एवं अपचारी बालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/ 2020 धारा 302, 34 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार प्रशांत ठाकुर के द्वारा प्रकरण के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने थाना प्रभारी सरसीवा को निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार निवेदिता पाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय बिलाईगढ़ संजय तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसीवा जी.एस. देशमुख द्वारा आज दिनांक 09.06. 2020 को हमराह स्टाफ के आरोपियों के घर दबिश देकर आरोपी (01) शिवप्रसाद पटेल पिता घसियाराम पटेल उम्र 60 वर्ष, (02) तीजराम पटेल पिता शिवप्रसाद पटेल उम्र 32 वर्ष, (03) अजय पटेल पिता मीलकुमार पटेल उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम अमोदी थाना सरसीवा को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।






