BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ विस्तार

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 हैदराबाद –रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 29 अगस्त, 2023 तक चल रही है। इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर दिनांक 03 अक्टूबर, 2023 तक किया गया है।

यह गाड़ी 07051 हैदराबाद – रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 02, 09, 16, 23 एवं 30 सितम्बर, 2023 को चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 05, 12, 19 एवं 26 सितम्बर, 2023 को तथा 03 अक्तूबर, 2023 को चलेगी। इस गाड़ी में 05 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 12 स्लीपर, 03 सामान्य एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

पूरी-अजमेर-पूरी बिलासपुर एक्सप्रेस का शेगाँव, हावड़ा-मुंबई-हावड़ा मेल का जलंब एवं गोंदिया-कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस का तारगाव रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली तीन ट्रनों का अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है। 20823/20824 अजमेर-पूरी-अजमेर एक्सप्रेस का “शेगाँव” रेलवे स्टेशन, 12809/12810 हावड़ा–मुंबई-हावड़ा मेल का “जलंब” एवं 11039/11040 कोल्हापुर-गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस का “तारगाव” रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा दी जा रही है। अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा 06 माह तक जारी रहेगी।

दिनांक 28 अगस्त, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20823 पूरी-अजमेर-पूरी एक्सप्रेस का “शेगाँव” रेलवे स्टेशन में 22.09 बजे पहुंचेगी तथा 22.10 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 28 अगस्त, 2023 को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस का “शेगाँव” रेलवे स्टेशन में 15.34 बजे पहुंचेगी तथा 15.35 बजे रवाना होगी।

दिनांक 26 अगस्त, 2023 को मुंबई से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस का “जलंब” रेलवे स्टेशन में 05.43 बजे पहुंचेगी तथा 05.44 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 26 अगस्त, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस का “जलंब” रेलवे स्टेशन में 19.13 बजे पहुंचेगी तथा 19.14 बजे रवाना होगी।

दिनांक 26 अगस्त, 2023 को कोल्हापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस का “तारगाव” रेलवे स्टेशन में 17.54 बजे पहुंचेगी तथा 17.55 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 26 अगस्त, 2023 गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस का “तारगाव” रेलवे स्टेशन में 08.04 बजे पहुंचेगी तथा 08.05 बजे रवाना होगी।

Related Posts