BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बी-20 सम्मेलन को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी

बी-20 शिखर सम्मेलन भारत-2023 की स्थापना 2010 में हुई थी. इसका उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार 27 अगस्त की दोपहर 12 बजे बी-20 शिखर सम्मेलन भारत-2023 को संबोधित करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि ये प्लेटफॉर्म कारोबारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक साथ लाएगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ” मैं 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा. यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों को एक साथ ला रहा है. यह सबसे महत्वपूर्ण G20 समूहों में से एक है. इसका फोकस आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।”

बी-20 क्या है? न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बिजनेस-20 (बी-20) जी-20 का एक मंच है, जो वैश्विक व्यापार समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है. इसे 2010 में स्थापित किया गया था. जी-20 सम्मेलन अगले महीने दिल्ली में होगा. बी-20 भारत के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि बी-20 का विषय सभी व्यवसायों के लिए जिम्मेदार, त्वरित, नवीन, टिकाऊ और न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

 

निर्मला सीतारमण क्या बोलीं? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार  (25 अगस्त) को कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) संपन्न होने के बेहद करीब है जबकि कनाडा के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है. सीतारमण ने बी20 शिखर सम्मेलन में कारोबारी दिग्गजों को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत कई देशों के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर किए हैं।

निर्मला सीतारमण ने बताया  कि विभिन्न देशों के साथ व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने में वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं.  उन्होंने कहा, ‘पश्चिमी देश से एफटीए पर सहमति यह दर्शाती है कि भारत ऐसे कई समझौतों के लिए तैयार है. एक-दूसरे के साथ जुड़ने का दोनों ही पक्षों को लाभ होना चाहिए।

Related Posts