आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से शिकस्त दी…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने कंगारूओं को हराकर गोल्ड जीता।
अब भारतीय मेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीद…वहीं, इसके अलावा आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में भारतीय मेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. अब फाइनल में भारतीय मेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी. बहरहाल, भारतीय फैंस को वीमेंस टीम के बाद मेंस टीम से गोल्ड की उम्मीद है. हालांकि, इससे पहले आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स के लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराया था. इस तरह भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर लीग मैच में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदन पर उतरेगी।
INDIA WOMENS BLIND TEAM CREATED HISTORY….🇮🇳
They won the first ever IBSA World Games in the UK – What an incredible achievement.
They have made the whole country proud. pic.twitter.com/gu7hN35H3i
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 26, 2023
ऐसा रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल दरअसल, आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया. इस तरह भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वहीं, भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बनाए. जिसके जवाब में भारत ने 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बनाए, लेकिन इसके बाद बारिश की कारण खेल रोकना पड़ा. हालांकि, भारतीय टीम को बेहतर नेट रन रेट के कारण विनर चुना गया।
History made at @Edgbaston! India are our first ever cricket winners at the IBSA World Games!
Australia VI Women 114/8
India VI Women 43/1 (3.3/9)India VI Women win by 9 wickets.
📸 Will Cheshire pic.twitter.com/1Iqx1N1OCW
— IBSA World Games 2023 (@IBSAGames2023) August 26, 2023















