BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, धोखाधड़ी और साजिश का लगा है आरोप

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 2016 से लेकर 2020 तक था. उनको 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को पलटने की साजिश का दोषी पाते हुए गिरफ्तार किया गया है…

नईदिल्ली (ए)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुवार को उनकी गिरफ्तारी 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की कोशिश में जॉर्जिया स्टेट के फुल्टन काउंटी में हुई. ट्रंप को अदालत ने आत्मसमर्पण करने का विकल्प दिया था।

अदालत के सुझाव के बाद ट्रंप समेत इस मामले में आरोपी बनाए गए कुल 19 अन्य लोगों ने भी गिरफ्तार किया है. चुनावी साल से ठीक पहले ट्रंप कुल चार बार अमेरिका के अलग-अलग अदालतों में आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इस साल अप्रैल महीने में उन्होंने पहली बार अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था।

गिरफ्तारी के बाद क्या कुछ बोले ट्रंप?
फुल्टन काउंटी में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने सबसे पहले वहां के शेरिफ ऑफिस (भारत में पुलिस स्टेशन) में निर्धारित कागजी प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान वह कुल 20 मिनट तक जेल में रहे और फिर उनको जमानत मिल गई और वह एयरपोर्ट के लिए निकल गए. अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने वहां पर उनका इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बात की और सिर्फ एक लाइन कही, ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।’

‘मेरी गिरफ्तारी न्यायिक व्यवस्था का मजाक है’
अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘उनकी गिरफ्तारी खुले तौर पर न्यायिक व्यवस्था का मजाक है और अमेरिका के राजनीतिक इतिहास के लिए एक काला दिन है.’ उन्होंने कहा, मुझे उस चुनाव को चुनौती देने का पूरा अधिकार है जिसमें पारदर्शिता और ईमानदारी नहीं बरती गई हो. अपने खिलाफ लंबित अन्य मामलों पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, सरकार उनको अगले साल होने वाले चुनावों से रोकने के लिए ऐसा कर रही है।

किन शर्तों पर मिली जमानत?
आत्मसमर्पण से पहले ट्रंप को अपने लिए 2 लाख डॉलर का भारी भरकम बॉन्ड भी भरना पड़ा. इस बॉन्ड में उनके लिए कई शर्तें भी रखी गईं जिसमें प्रमुख शर्त गवाहों को नहीं डराने की शर्त थी. शर्तों में कहा गया है कि ट्रंप इस मामले में उनके खिलाफ आरोपियों को न तो डराएंगे, न ही धमकाएंगे और न ही उनके किसी तरह का संपर्क करने की कोशिश करेंगे।

Related Posts