रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री बघेल के सुदीर्घ और स्वथ्य जीवन की कामना की।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यसचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) अजय यादव, परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर, खाद्य सचिव तोपेश्वर वर्मा, बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा, आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शम्मी आबिदी, डीएम अवस्थी, महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, विधायक सत्यनारायण अग्रवाल, राजकुमार यादव, शकुंतला साहू, अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे सहित कैबिनेट मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पुष्प कुछ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने खुशियाँ साझा किया।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल सहित कैबिनेट मंत्री, IAS-IPS अधिकारियों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई…@ajayyadavips @amitp513 @bhupeshbaghel @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @ipskabra @ChhattisgarhIps @StateOfficers @IPS_CGassociate @RaipurDistrict @CG_Police pic.twitter.com/sWJ71Gu0JK
— Sarnath Express News (@SarnathNews) August 23, 2023
Birthday greetings to Chhattisgarh CM Shri @bhupeshbaghel Ji. I pray for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023
जन्मदिन पर दिन की शुरुआत.. pic.twitter.com/4sFdT5r9os
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 23, 2023















