भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 दिवसीय महोत्सव का “वो परम पिता मेरा ही पिता है” थीम पर भव्य आयोजन किया गया जा रहा है। इसके लिए ब्रह्माकुमारीज द्वारा एक अद्भुत झांकी का निर्माण किया जा रहा है। परमपिता परमेश्वर भगवान शिव को समर्पित इस झांकी में जीवन की सच्चाई दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। झांकी कि संबंध में भिलाई सेवा केंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने पत्रकार वार्ता में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सेवा केंद्र में विशाल शिवलिंग बनाया जा रहा है।
ब्रह्माकुमारी आशा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर विशाल झांकी लगाई जा रही है। अभूतपूर्व भव्य झांकी के अंतर्गत कई आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी जैसे लाइट एंड साउंड द्वारा रोमांचकारी प्रस्तुति, बहते पानी में लेजर किरणों द्वारा योग अनुभूति, अमरनाथ द्वारा अमर पथ का दर्शन एवं प्रेरणादायी चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से मानव जीवन की विभिन्न समस्याओं को समाधान के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। 20 से 27 फरवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक सर्व के दर्शनार्थ पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

भिलाई सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा बहनजी ने सर्वधर्म सम्भाव युवा सायकल यात्रा अभियान के बारे में बताया की आज दुनिया में हलचल है। घर घर में महाभारत है, उसका कारण आपस में एकता की कमी और विचारों की भिन्नता है। आध्यात्म से हमें समझ मिलती है की हम सब सर्वोच्च परम शक्ति एक पिता की संतान है, जिसका सभी धर्म ग्रंथो में परम ज्योति के रूप में वर्णन है यह सत्य हम सब जान ले तो सारे विश्व में शान्ति और एकता स्थापन हो जाए।
ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने कहा की दिवाली में पटाखों का शोर, होली में हुडदंग कहने का भाव की आज हर त्योहारों को मानते है पर जीवन में उस त्यौहार का सन्देश नहीं अपनाते है। शिवरात्रि पर्व में शिव की शक्तियों को अपने जीवन में धारण कर स्वयं में सकारत्मक परिवर्तन लाना सच्ची शिवरात्रि मनाना है। इस शिवरात्रि में अपनी कमजोरी ,बुराईयां को शिव पर अर्पित करं। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म सम्भाव युवा सायकल यात्रा में 100 से भी अधिक सम्पूर्ण निव्र्यसनी, नियमित राजयोग के अभ्यास द्वारा सकारात्मक उर्जा से भरपूर युवा भाई बहने भिलाई के विभिन्न धार्मिक स्थानों से गुजरते हुए आपसी एकता, प्रेम सद्भाव और वसुधैव कुटुम्ब व हम सब एक है और एक के है का अतिशय सुन्दर सन्देश की मनोहारी सुगंध से भिलाई की बगिया को महकायेंगे। जो प्रात:काल से ही सभी युवा मौन में रहेंगे।
ब्रह्माकुमारीज के भिलाई स्थित मुख्य सेवा केंद्र एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा सर्वधर्म सम्भाव युवा सायकल यात्रा 16 फरवरी को निकाली जाएगी। सायकल यात्रा सुबह 8 बजे राजयोग भवन सेक्टर 7 से निकलेगी। यह यात्रा गायत्री मंदिर, रोमन केथोलिक चर्च, गणेश मंदिर सेक्टर-5, नेहरु नगर स्थित गुरुद्वारा, सेक्टर 6 स्थित मस्जिद होते हुए हुडको स्थित स्कंध आश्रम, इस्कॉन अक्षय पात्र एवं योगाश्रम में जायेगी। सर्वधर्म सम्भाव युवा सायकल यात्री अरदास, प्रेयर, प्रार्थना और दुआ तथा सभी धार्मिक गतिविधियों में शामिल होकर आपसी सद्भाव और एकता का सन्देश देंगे।









