भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 आज बुधवार 23 अगस्त को खेला जाएगा. इस मैच में कप्तान जसप्रीत बुमराह बेंच पर बैठे कई खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते हैं…
नईदिल्ली (ए)। भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला आज यानी बुधवार, 23 अगस्त को डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा. पहले दो टी20 जीतने वाली टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, कप्तान जसप्रीत बुमराह तीसरे टी20 में बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।
जितेश शर्मा का डेब्यू तय रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे टी20 में 29 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है. वह टीम में संजू सैमसन की जगह ले सकते हैं. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है. तेज गेंदबाजी विभाग में भी एक बदलाव हो सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप में से किसी को रेस्ट देकर मुकेश कुमार को मौका दिया जा सकता है।
तीसरे टी20 में ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग तीसरे टी20 के लिए टीम में वाशिंगटन सुंदर की जगह लेफ्ट हैंड स्पिनर शाहबाज अहमद को मौका दिया जा सकता है. शाहबाज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले मुकेश कुमार भी तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि, आवेश खान भी बेंच पर बैठे हुए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या उन्हें भी मौका दिया जाएगा या नहीं।
तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।
आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया- यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा (कप्तान), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, जितेश शर्मा और आवेश खान।















