पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अब मिशन मोड में सुधारों के साथ, व्यापार करने में आसानी में सुधार हुआ है…
नईदिल्ली (ए)। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।
पीएम मोदी ने बताया कि ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल ने दस सालों में हमारे आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, ” 2009 में जब ब्रिक्स की पहला समिट आयोजित हुआ था तो विश्व एक बड़े आर्थिक संकट से बाहर आ रहा था. इस दौरान ब्रिक्स वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आशा की नई किरण के रूप में उभरा था।”
उन्होंने कहा, ”कोविड महामारी, तनावों और विवादों के बीच विश्व आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है. ऐसे समय में भी ब्रिक्स देशों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है. वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल पुथल के बाद भी भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी मेजर अर्थव्यवस्था है. हिंदुस्तान जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था का देश हो जाएगा।”
ग्रोथ इंजन होगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आने वाले सालों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा क्योंकि हमने आपदा और मुश्किलों के समय को आर्थिक सुधार के अवसरों में बदला है. पिछले कुछ सालों में हमने मिशन मोड में जो बदलाव किए हैं उससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में काफी बढ़ोतरी हुई है. हमने रेड टेप को हटाकर रेड कार्पेट बिछाया है।
Sharing my remarks at the BRICS Business Forum in Johannesburg. https://t.co/oooxofDvrv
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2023
डायरेक्ट बेनिफट ट्रांसफर का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में करोड़ो लोगों को डायरेक्ट बेनिफट ट्रांसफर (DBT) किए जाते हैं. अब तक 360 बिलियन डॉलर से भी अधिक ऐसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं. इससे पारदर्शिता बढ़ी और भ्रष्टाचार कम हुआ है।
BRICS Business Forum gave me an opportunity to highlight India’s growth trajectory and the steps taken to boost ‘Ease of Doing Business’ and public service delivery. Also emphasised on India’s strides in digital payments, infrastructure creation, the world of StartUps and more. pic.twitter.com/cDBIg2Zfdu
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2023
उन्होंने बताया कि भारत में आज स्ट्रीट वेंडर से लेकर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है. विश्व में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन वाला देश भारत है. यूएई, फ्रांस और सिंगापुर जैसे देश इस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं. ब्रिक्स देशों के साथ भी इस पर काम करने के लिए अनेक संभावना है. हिंदुस्तान के इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहे बड़े पैमाने पर निवेश से देश का परिदृश्य बदल रहा है. हमने इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 120 बिलियन डॉलर का प्रावधान रखा है।
पीएम मोदी का हुआ स्वागत
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर पीएम मोदी मंगलवार (22 अगस्त) को जोहान्सबर्ग पहुंचे. यहां पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे. अफ्रीका 2019 के बाद ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के पहले प्रत्यक्ष सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
At the BRICS Leaders Retreat during the Summit in South Africa. pic.twitter.com/gffUyiY7Xz
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2023
पीएम मोदी के एयपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. प्रिटोरिया हिंदू सेवा समाज के कार्यकर्ताओं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान की स्थानीय इकाई सहित भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बड़ी संख्या में, प्रधानमंत्री मोदी की आगवानी की।
हाथों में भारतीय ध्वज और संगीत वाद्ययंत्र लिये भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का होटल पहुंचने पर स्वागत किया और ‘वंदे मातरम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जोहान्सबर्ग में विशेष स्वागत के लिए दक्षिण अफ्रीका के भारतीय समुदाय का आभार.’’ दो महिलाओं ने 30 अगस्त को आने वाले रक्षा बंधन से पहले मोदी की कलाई पर राखी भी बांधी।















