BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे जोहान्सबर्ग: भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत, बांधी राखी

दक्षिण अफ्रीका में आर्य समाज की अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद और भारतीय समुदाय की एक अन्य सदस्य ने जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 22 अगस्त दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं. जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी का विशेष आध्यात्मिक स्वागत हुआ. इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे।

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने से पहले दक्षिण अफ्रीका में आर्य समाज की अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद और भारतीय समुदाय की एक अन्य सदस्य ने जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी बांधी।

पीएम मोदी ने लोगों का आभार जताया जोहान्सबर्ग में विशेष स्वागत के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों को आभार जताया. इससे पहले जोहान्सबर्ग पहुंचते ही पीएम मोदी ने अपने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “मैं ‘ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच’ और ‘ब्रिक्स प्लस डायलॉग’ कार्यक्रमों में भी भाग लूंगा. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए चिंता का सबब बने मुद्दों और विकास के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा करने लिए मंच प्रदान करेगा।”

कोविड महामारी के बाद इन-पर्सन होगा सम्मेलन बता दें कि, ब्रिक्स सदस्य देशों में भारत के अलावा रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. साल 2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का यह पहला इन-पर्सन का शिखर सम्मेलन है. कोरोना महामारी के चलते तीन साल से ब्रिक्स सम्मेलन को वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था।

‘द्विपक्षीय बैठक के लिए उत्सुक हूं’ पीएम ने बयान में कहा, “मैं जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करने के लिए उत्सुक हूं.” जोहान्सबर्ग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी का आमना-सामना हो सकता है, हालांकि, विदेश मंत्रालय की तरफ से जिनपिंग के साथ बैठक को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा गया है।

ग्रीस जाएंगे पीएम मोदी उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के बाद 25 अगस्त को ग्रीस जाएंगे, जहां वह ग्रीस के प्रधानमंत्री काइरियाकोस मितसोताकिस से मुलाकात करेंगे।

 

Related Posts