चंंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार (23 अगस्त) को निर्धारित की गई है. इससे पहले लैंडर इमेजर कैमरा 4 ने चंद्रमा की कुछ तस्वीरें ली हैं…
श्रीहरिकोटा (ए)। भारत के चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसके लैंडर में लगे कैमरे ने चंद्रमा की तस्वीरें ली हैं. ISRO ने ‘लैंडर इमेजर कैमरा 4’ से ली गई तस्वीरें एक छोटे से वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर जारी की हैं।
वीडियो में चंद्रमा की सतह काफी उजली नजर आ रही है, जिसमें जगह-जगह क्रेटर (गड्ढे) भी दिखाई दे रहे हैं. इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें रविवार (20 अगस्त, 2023) को ली गई थीं।
दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है क्योंकि इससे पहले रविवार 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन ‘लूना-25’ हादसाग्रस्त होकर असफल हो गया था. उसे भी दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था. कोई भी देश अब तक चंद्रमा के इस हिस्से में नहीं पहुंच सका है. अगर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रहती है तो दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के मामले में भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा।
इसरो चीफ ने बताया सब ठीक है इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि फिलहाल सभी चीजें ठीक से काम कर रही हैं. उन्होंने निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भरोसा जताया है. टीओआई के साथ बातचीत में इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की अब तक की यात्रा में कुछ भी ऐसा नहीं हुआ, जो नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी सिस्टम ने इसरो की जरूरत के अनुसार ही अब तक प्रदर्शन किया है. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि तैयारी पूरी है।
लैंडर इमेजर कैमरा 4 से लिया गया चंद्रमा का वीडियो
…. and
The moon as captured by the
Lander Imager Camera 4
on August 20, 2023.#Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/yPejjLdOSS— ISRO (@isro) August 22, 2023















