BREAKING

Uncategorised

कुएं के लगे पम्प को चोरी करने वाले 03 अपचारी बालक पकड़ाये, पुलिस ने भेजा बाल सम्प्रेषण गृह

थाना गौरेला में दिनांक 5/6/2020 को प्रार्थी लवकेश साहू निवासी संतोखपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह 8 साल पहले अपना खेत के कुआं में कृषि कार्य के लिए टेक्सिमो टुल्लू पंप कीमती 5000 लगाया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

सतोखपुर निवासी शंकर लाल राठौर दिनांक 6/6/2020 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने खेत के कुआं में कृषि कार्य के लिए टुल्लू पंप कीमती 5000 लगाया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

सतोखपुर निवासी सत्यम राठौर दिनांक 6/6/2020 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने खेत के कुआं में समर्सिबल पँप कीमती 8000 कृषि कार्य हेतु लगाया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट पर थाना गौरेला में क्रमशः अपराध क्रमांक 71/20, 72/20, 73/20 धारा 379 ipc कायम कर थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया जो टीम बनाकर माल मशरुका एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देश दिए।

  थाना गौरेला की टीम के द्वारा आरोपीयो का पता तलाश किया गया जो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ठेंगाडाँड़ के कुछ लड़के समर्सिबल पंप, टुल्लू पंप बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
        गौरेला पुलिस की टीम ने जाकर उनका पता किया गया। जो विधि से संघर्षरत तीन अपचारी बालक से समर्सिबल पंप एक नग टुल्लू पंप दो नग कुल क़ीमती 18000 रुपये को बरामद किया गया। प्रकरण में धारा 34 जोड़ा जाकर अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह बिलासपुर भेजा गया है।

Related Posts