BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान: जानिए शेड्यूल, वेन्यू और मैच टाइमिंग समेत फुल डिटेल्स

एशिया कप 2023 पाकिस्‍तान की मेजबानी में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी और 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए ये टूर्नामेंट काफी अहम रहने वाला है. ऐसे में सेलेक्टर्स ने एक मजबूत टीम को एशिया कप के लिए चुना है. इस टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय चयन समिति ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में हुई सेलेक्शन मीटिंग के बाद भारतीय टीम का ऐलान किया है. इस टीम में रोहित-विराट समेत कई स्टार खिलाड़ियों के जगह मिली है. वहीं, जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. वह फिलहाल आयरलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे हैं।

इन 6 टीमों के बीच खेला जाएगा एशिया कप इस बार एशिया कप में लीग स्टेज, सुपर-4 और फाइनल को मिलाकर कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे. ये टूर्नामेंट इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें उतर रही हैं. भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीमें एक ग्रुप में रखी गईं हैं, वहीं दूसरे ग्रुप में गत चैंपियन श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है. टीम इंडिया अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 4 सितंबर को उसका सामना नेपाल से होगा।

भारत की 17 सदस्यीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (बैकअप)।

एशिया कप 2023 का शेड्यूल

30 अगस्त: पाकिस्तान Vs नेपाल, मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश Vs श्रीलंका, कैंडी
2 सितंबर: पाकिस्तान Vs भारत, कैंडी
4 सितंबर: भारत Vs नेपाल, कैंडी
5 सितंबर: अफगानिस्तान Vs श्रीलंका, लाहौर

सुपर-4

6 सितंबर: ए1 Vs बी2, लाहौर
9 सितंबर: बी1 Vs बी2, कोलंबो
10 सितंबर: ए1 Vs ए2, कोलंबो
12 सितंबर: ए2 Vs बी1, कोलंबो
14 सितंबर: ए1 Vs बी1, कोलंबो
15 सितंबर: ए2 Vs बी2, कोलंबो

17 सितंबर: फाइनल, कोलंबो

इन मुकाबलों की टाइमिंग क्या होगी? एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका में खेले जाएंगे. भारतीय टीम के सारे मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. इसके अलावा फाइनल मुकाबले की मेजबानी श्रीलंका करेगा. एशिया कप के मुकाबले कैंडी, मुल्तान, लौहार और कोलंबो में खेले जाएंगे. पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबला 30 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे से कैंडी में खेला जाना है. भारत-पाकिस्तान मैच 2 सितंबर को कैंडी में 1 बजे से खेला जाएगा. वहीं, अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच 5 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे से लाहौर में खेला जाएगा. एशिया कप 2023 के मुकाबले वनडे फॉर्मेट में यानि 50-50 ओवर के खेले जाएंगे. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के कारण एशिया कप का फॉर्मेट 20-20 ओवर का था. लेकिन इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है।

 

Related Posts