भिलाई। सोमवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने 9 निरीक्षक,एक उप निरीक्षक तथा एक एएसआई का तबादला आदेश जारी करते हुए कई थानों के प्रभारियों का प्रभार बदल दिया है।
नई पदस्थापना आदेश में निरीक्षक महेश ध्रुव को दुर्ग कोतवाली, मनोज प्रजापति को भिलाई नगर, अनिल साहू को पद्मनाभपुर, तपेश्वर सिंह नेताम को पुलगांव, आनंद शुक्ला को अंडा, अम्बिका प्रसाद ध्रुव जामगांव आर, प्रकाश कांत को रानीतराई, कपिल देव पांडेय को उतई तथा राजेश साहू को नंदिनी नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
वही एसआई पुरुषोत्तम कुमार ध्रुव को चौकी प्रभारी मचांदुर तथा एएसआई देवशरण सिंह को अंजोरा चौकी का प्रभार सौंपा है। देखे आदेश…
SP शलभ सिन्हा ने 9 थाना और 2 चौकी प्रभारियों को किया इधर से उधर, निरीक्षक महेश ध्रुव को मिली दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी..@shalabhsinha @amitp513 @DurgDist @DurgPoliceCG @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @StateOfficers @ajayyadavips @CG_Police @RaipurPoliceCG @ChhattisgarhIps pic.twitter.com/JC3xZMv8GM
— Sarnath Express News (@SarnathNews) August 21, 2023















