भिलाई। प्रार्थी नरेन्द्र कुमार मारकण्डेय पिता राजेश कुमार मारकण्डेय, निवासी ग्राम अण्डा ने थाना अण्डा में रिपोर्ट
दर्ज कराया कि दिनांक 05.07.2023 के रात्रि करीबन 21:05 बजे प्रार्थी अपने दोस्त गौतम चंद्राकर के साथ जंजगीरी मोड़ अण्डा में जग्गू उर्फ जागेश्वर के अण्डा दुकान पर आमलेट खाने गया था।
उसी समय विनय बघेल, बादल बघेल, व विकास वहाँ आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर गौतम चन्द्राकर व जग्गू के साथ गाली गलौच देते हुये मारपीट करने लगे विनय बघेल अपने पास रखे लोहे के रॉड एवं विकास अपने पास रखे धारदार चाकू से और बादल ने बीयर के बॉटल से सभी मिलकर हत्या करने की नीयत से जग्गू उर्फ जागेश्वर के सिर के उपर व चेहरे पर लोहे की रॉड तथा गौतम चंद्राकर के शरीर में रॉड तथा बीयर बॉटल से सभी ने हत्या करने की नीयत से शरीर के नाजूक जगहों पर प्रणघातक हमला करने लगे।
प्रार्थी द्वारा बिच बचाव करने पर उसके साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट किये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अण्डा में अपराध क्रमांक 90/2023, धारा 427, 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधीकारी पाटन, देवांश सिंह राठौर, एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयु निरीक्षक संतोष मिश्रा, एवं थाना प्रभारी अण्डा निरीक्षक अंबिका प्रसाद ध्रुव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपियों को पकड़ने हेतु विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। घटना कारित के उपरान्त मुख्य आरोपीगण पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे विशेष सूत्रों से आरोपीगण विनय बघेल एवं बादल बघेल के हुडको में छिपे होने की प्रबल संभावना होने की सूचना पता चलने पर पतासाजी कर मुख्य आरोपी विनय बघेल को उडिया बस्ती रायपुर नाका, दुर्ग एवं बादल बघेल को कैलाश नगर, दुर्ग से घेराबंदी कर दिनांक 19.08.2023 को पकड़ा गया।
आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं आलजरब बरामद किया गया अग्रिम कार्यवाही थाना अण्डा से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र. आर. रोमन सोनवानी, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अश्वनी यदु, मेघराज चेलक एवं थाना अण्डा से सउनि सुन्दर लाल नेताम, आरक्षक नितेश कुर्रे, भवानी जगत की भूमिका सराहनीय रही।
नाम आरोपी- (01) विनय बघेल पिता सहदेव बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अण्डा, हाल निवास कैलाश नगर दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)
(02) बादल बघेल पिता सहदेव बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अण्डा, हाल निवास कैलाश नगर दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)















