भिलाई। इस्पात नगरी के सेक्टर-2 क्षेत्र में डेंगू के प्रसार की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा, जन स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से डेंगू के रोकथाम हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यों को निष्पादित किया जा रहा हैं। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि डेंगू रोकथाम व नियंत्रण के लिए सप्ताह में एक दिन (मंगलवार) को जल आपूर्ति का समय को परिवर्तित किया जाएगा।
अतः उपरोक्त सुझाव को ध्यान में रखते हुए लगातार तीन मंगलवार को नियमित पेयजल की आपुर्ति सुबह के समय सेक्टर-2 क्षेत्र में नहीं किया जाएगा ताकि आप इस समय में बचे हुए पानी को खपत कर लें। अपने घरों के पानी की टंकियों साफ कर लें ताकि लार्वा पनपने ना पाए इससे डेंगू रोकथाम में मदद मिलेगी।
अस्थायी रूप से नियमित पेयजल की आपूर्ति का परिवर्तित समय 11.00 से 12.00 बजे के बीच केवल सप्ताह में एक दिन मंगलवार (दिनांक 22.08.2023, 29.08.2023 एवं 05.09.2023) को रहेगा। अतः सेक्टर-2 क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि वे डेंगू रोकथाम व नियंत्रण में अपना सहयोग देवें।














