BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज, भारत सीरीज पर कर सकता है कब्जा

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 भी डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा. दूसरे टी20 में भी बारिश खलल डाल सकती है. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 आज यानी रविवार, 20 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

कप्तान जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी से उत्साहित भारतीय टीम रविवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. भारत इसके साथ ही बेहतर मौसम की भी उम्मीद करेगा, जिससे उसके युवा बल्लेबाजों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।

यहां जिस तरह की परिस्थितियां हैं उसमें टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. भारत इस मामले में पहले मैच में भाग्यशाली रहा. मैच में दो विकेट लेने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बाद में स्वीकार किया कि भारत को टॉस जीतने का फायदा मिला।

जहां तक आयरलैंड का सवाल है तो उसकी टीम बुमराह से पहले ओवर में मिले दो झटकों से वापसी करने में सफल रही थी. उसकी टीम को अगर सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद मजबूत भारतीय टीम को चुनौती देनी है तो उसे खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

आयरलैंड को यदि भारत के सामने चुनौती पेश करनी है तो उसके अनुभवी खिलाड़ियों पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग और जॉर्ज डॉकरेल को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

पिच रिपोर्ट वैसे तो डबलिन के द विलेज की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद रहती है, लेकिन पहले टी20 में भारतीय गेंदबाजों ने यहां दमदार प्रदर्शन किया था. यहां कई बार 200 से ज्यादा रन बन चुके हैं. इस पिच पर एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. हालांकि, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

रविवार को डबलिन में बारिश के आसार बेहद कम है. मौसम विभाग की मानें तो मैच के दौरान डबलिन में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. साथ ही आसमान साफ रहेंगे.इसके अलावा रविवार के दिन डबलिन में ह्यूमिडिटी 70 फीसदी के आसपास रहेगी. साथ ही तकरीबन 26 किलोमीटर प्रतिघंटा स्पीड से हवाएं चलेंगी।

मैच प्रिडिक्शन आयरलैंड की टीम भले ही अपने घर पर खेल रही है, लेकिन भारत के सामने वह अब भी कमजोर दिख रही है. युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया का पलड़ा आयरलैंड पर भारी है. आयरलैंड की अभी तक भारत के खिलाफ जीत नहीं सकी है. इस मैच में भी हमारा प्रैच प्रडिकिक्शन मीटर भारत की जीत बता रहा है।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, ​​जोश लिटिल, और बेन व्हाइट।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा (कप्तान) और रवि बिश्नोई।

Related Posts