BREAKING

Uncategorised

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उत्कृष्ट कार्य के लिए चार आरक्षकों को प्रदान किया प्रशंसा पत्र

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ घुमन्तू और अनाथ बच्चों के लिए ’प्रयास’ नाम से शैक्षणिक संस्था की स्थापना कर उन्हें निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए चार आरक्षकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। गृह मंत्री श्री साहू ने रायपुर जिले में पदस्थ आरक्षक महेश नेताम, जितेन्द्र नाग, धनंजय गोस्वामी और सुनील पाठक द्वारा लगभग 200 घुमन्तू और अनाथ बच्चों के लिए किए जा रहे निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था को मानवीय दृष्टिकोण से उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Posts