सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचाई हुई है. फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और इस दिन भी फिल्म ने तगड़ी कमाई की है…
मुंबई (ए)। सनी देओल की गदर 2 की आंधी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. ये फिल्म हर रोज करोड़ों का बिजनेस कर रही है. गदर 2 में तारा सिंह और सकीना के फैंस दीवाने हो गए हैं और इसे एक बार नहीं बल्कि कई बार देख रहे हैं. गदर 2 छह दिन में ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी. अब फिल्म का सातवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और वीकडे के हिसाब से इसने काफी अच्छा कलेक्शन किया है।
गदर से हैंडपंप फेमस हुआ था तो इस बार गदर 2 से सनी देओल हथौड़ा लेकर आए हैं. सनी देओल का हथौड़ा खूब धमाल मचा रहा है. इस फिल्म का कलेक्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आठवें दिन तक ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
सातवें दिन किया इतना कलेक्शन
- गदर 2 से छह दिन में 261 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
- सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने गुरुवार को यानि सातवें दिन करीब 23 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म का सात दिनों में करीब टोटल 284.35 करोड़ हो जाएगा।
- ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस वीकेंड तक फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
15 अगस्त पर की सबसे ज्यादा कमाई
- गदर 2 सिनेमाघरों पर 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी लेकिन सबसे ज्यादा कलेक्शन इस फिल्म ने 15 अगस्त किया था. फिल्म ने उस दिन 55.40 करोड़ का बिजनेस किया था।
- इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गदर 2 से शाहरुख खान की पठान भी पीछे रह गई है।
गदर 2 की बात करें तो फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, सिमरत कौर, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. हर कोई अनिल के डायरेक्शन की तारीफ कर रहा है।
Mohabbatein jab milti hain .. aashirwad jab milta hai .. toh kamaal hota hai .. 6 th day .. collection never before like this .. GOD is v kind 🙏🙏 pic.twitter.com/dxXDoDkc48
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) August 17, 2023















