BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सुपेला पुलिस ने आरोपी के साथ किया चोरी के सीन का री-क्रिएट..

भिलाई। 11 व 12 फरवरी की रात आकाशगंगा,सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स में सनसनीखेज चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में दुर्ग रेंज आईजी ने इसका खुलासा किया था। शनिवार की दोपहर में सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी लोकेश के साथ चोरी के सीन का री-क्रिएट किया गया। सुपेला पुलिस आरोपी लोकेश को लेकर पारख ज्वेलर्स शोरूम पहुंची और आरोपी से चोरी की वारदात का पूरा क्राइम सीन री-क्रिएट किया। इस दौरान आरोपी ने किस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान सुपेला थाना प्रभारी गोपाल वैश्य के साथ सुपेला थाने की पूरी टीम मौजूद रही।


पुलिस द्वारा क्राइम सीन री-क्रिएट के दौरान सुपेला आकाश गंगा, पारख ज्वेलर्स के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई थी। आसपास के व्यापारी भी यह जानने के लिए उत्सुक दिखे आखिर इतनी मजबूत बिल्डिंग में इसने प्रवेश कैसे किसा। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी लोकेश ने बिल्डिंग में प्रवेश का तरीका, छत पर पहुंचने का तरीका, दुकान के भीतर पहुंचने के लिए अपनाए गए तरीके से लॉकर तोडऩे और जेवर बोरे में भरने के बाद किस तरह दुकान से बाहर निकला आदि सभी जानकारी दी।

Related Posts