BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

देर रात IG रतनलाल डांगी उतरे सड़क पर: नशेड़ी वाहन चालकों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही, वसूले 3.50 लाख ₹ समन शुल्क

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर रतनलाल डांगी ने जिला पुलिस को निर्देशित किया गया।

इसी तारतम्य में दिनभर चले अभियान में विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से एक ही रात में 350000₹ समन शुल्क परिशमन किया गया एवं रात्रि में 12 से 2 बजे के बीच पुलिस महानिरीक्षक द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर नशे की हालत में वाहन चलाने के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्र में चेक पॉइंट लगवा कर कठोर कार्यवाही करवाई गई।

जिसमें कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया, दिन भर चले विभिन्न कार्यवाही से असामाजिक तत्वों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा।

वहीं आम नागरिकों में इस कार्यवाही को लेकर दिनभर चर्चा रही और आईजी के द्वारा चलाए गए इस अभियान की भरपूर सराहना हुई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए गए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Posts