BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सतनाम भवन लोकार्पण, सामाजिक सम्मेलन एवं जनप्रतिनिधि, पत्रकार, प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

भिलाई-3। सत्य दर्शन संस्थान सतनामी समाज एवं गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन द्वारा संस्थान के
केन्द्रीय अध्यक्ष राजमहंत गुलशन ढिन्ढे एवं संगठन के भिलाई- चरोदा अध्यक्ष मोतीराम कोशले के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रथम महिला सांसद गुरुमाता ममतामयी मिनीमाता एवं लोकसभा के प्रथम संस्थापक सांसद स्व. रेशमलाल जांगड़े की स्मृति पर सर्व सामाजिक सम्मेलन, भंडारी सांटीदार, जन प्रतिनिधी, पत्रकार, प्रतिभा सम्मान का आयोजन बाजार चौक, भिलाई- 3 में शुक्रवार  को किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, अति विशिष्ट अतिथि रेशमलाल जांगड़े के सुपुत्र हेमचंद जांगड़े, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.भूषणलाल जांगड़े, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला भिलाई प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा जिला भिलाई सहप्रभारी चेमन देशमुख, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, जिला भिलाई महामंत्री प्रेमलाल साहू उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार में सतनामी समाज के विकास एवं उत्थान में हमने बहुत सारे कार्य किये हैं जिसमें मुख्य रूप से गिरौदपुरी में भव्य जैतखाम एवं वंहा विकास कार्य तथा साथ-साथ जब मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का इसी कार्यक्रम में भिलाई 3 प्रवास पर थे तब उन्होने 20 लाख की लागत से सतनाम भवन की घोषणा किये थे जो पुर्ण हो चुका ह। जिसका लोकार्पण होने जा रहा है। हम सभी सतनामी समाज के साथ है।

अति विशिष्ट अतिथि हेमचंद जांगड़े ने अपने पिता स्व. रेशमलाल जांगड़े के किये गये कार्यो का सविस्तार उल्लेख किये कि रेशमलाल जी देश के पहले संस्थापक सांसद, संविधान सभा के सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. भूषणलाल जांगड़े ने कहा कि प्रथम महिला सांसद गुरुमाता ममतामयी मिनीमाता एवं लोकसभा के प्रथम संस्थापक सांसद स्व. रेशमलाल जांगड़े संपुर्ण जीवन समाज सेवा एवं क्षेत्र के विकास में प्रदान किया। उनके किये गये कार्य आज भी अविस्मर्णिय है।

विशेष एवं सम्मानित अतिथि सर्व श्री भाजपा जिला भिलाई प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा जिला भिलाई सह प्रभारी चेमन देशमुख, जिला भिलाई महामंत्री प्रेमलाल साहू, कन्हैया सोनी, चंद्रशेखर बंजारे, के. के. खेलवार, एडवोकेट दीपमाला ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में चंद्रकांत श्रीवास्तव, खिलावन सिंह चौहान, जे. एम. तांडी, अब्दुल सलाम, संजय पाठक, शैलेन्द्र
खरे, अब्दुल जमील खान, हरगोविंद सिंह, संतोष महाराणा, राजेश प्रसाद, आदित्य दीप, पावन मिश्रा, संतोष यादव,
सुधीर सिंह, डी.के. साहू, अमित सोनी, तपस सान्याल, त्रिभूवन मिश्रा, संजय मिश्रा, श्यामलाल साहू, बबला मानस,
संजय श्रीवास्तव, डॉ.नौशाद सिद्धकी जन प्रतिनिधी के क्षेत्र में योगेन्द्र सिंह, नटवर ताम्रकार, सीता साहू, अपर्णादास गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा, रामखिलावन वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, चंदेश्वरी बांधे, ईश्वरी नेताम समाज सेवा के क्षेत्र में मोहन देवांगन, कन्हैया सोनी, आर. डी. घिंडोरे, विश्वनाथ सिन्हा, चंद्रशेखर बंजारे, के. के. खेलवार, दीपमाला, राजेश विज, प्रदीप जैन, राजेश वैध, डॉ. पार्वती कुर्रे, रवी नाहर, माखनलाल कोसरिया, मेहत्रू राम पटेल (मिसाबंदी), भंडारी सांटीदार रामनाथ दिवाकर (सुरडुंग), दिनेश देशलहरे (ढौर), शिक्षा के क्षेत्र में हेमा चंद्रवंशी ( प्रोन्नत प्राथमिक शाला खुर्सीपार ), डॉ. अनिता धानेश्वर (हथखोज), सरस्वती गिरिया, गीता साहू, विनिता शिन्दे, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. सुधांशु सिंगरौल (अपेक्स हास्पिटल), डॉ. रौशन साहू, राजेश विज, सरिता खिलाड़ी, कु. श्यामा, डॉ. निर्माला भारती, विभिन्न प्रतिभाओं में मोहन दास चतुर्वेदी (पंथी), विनोद चतुर्वेदी (पंथी), संजय गायकवाड़ (पंथी ),   टुम्मनलाल जांगड़े ( उद्घोषक ), संजय मैथिल (उद्घोषक), सुधा देवी बर्मन ( आंगनबाड़ी), कामता चतुर्वेदी (मितानीन), तथा सरला आचार्य, कंचन सिंह, गीता वर्मा, अनुपमा शर्मा, मीना गिरी, रितू गिरी आदि का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सत्य दर्शन संस्थान सतनामी समाज केन्द्रीय अध्यक्ष राजमहंत गुलशन ढिन्ढे एवं आभार
प्रदर्शन गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन भलाई- चरोदा अध्यक्ष मोतीराम कोशले ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप अग्रवाल, बिजेंद्र सिंह, सुष्मा जेठानी, खगेस कोसरिया, शशी गेंड्रे, डॉ. अंजली जोशी, नरोत्तम गेंड्रे, संतोषी ढिन्ढे, गुरुराज ढिन्ढे, गिरजा नागरची, सुषमा सोनवानी, सुब्रतदास गुप्ता, सजन माली, पी. एन. शर्मा,
हमीद अहमद शाह, सुशील यादव, मलय बैनर्जी, विरेन्द्र गढ़ेवाल, विनोद ध्रुव, संजू सोनी, नारायण राव, लोही दास, समीर अग्रवाल अमर साहू, डीस्टीक लाल जांगड़े, श्रीमती कांती सिंह, जानकी अग्रवाल, ममता सिंह, उषा चौहान, मीना साव आदि उपस्थित थे।

Related Posts