BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुई एएसपी मेश्राम..

भिलाई। दिनांक 14/02/2020 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुर्सीपार जोन 2 में पुरस्कार वितरण का समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू दुर्ग श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम को आमंत्रित किया गया था। जिनके द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को अपने जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया एवं साइबर संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्र छात्राओं को महिला संबंधी कानून के बारे में जानकारी दी गई जिसमें रक्षा टीम के सदस्य एवं शिक्षक शिक्षिका, वार्ड पार्षद एवं जनभागीदारी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts