भारत के लिए 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया. इस तरह भारतीय टीम 4-3 से खिताबी मुकाबला जीतने में कामयाब रही…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब जीत लिया है. मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया. दरअसल, इस रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया तीसरे हाफ के आखिरी तक 3-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गजब का खेल दिखाया. भारत ने तीसरे हाफ के आखिर में महज 1 मिनट के अंदर 2 गोल दागकर हारी हुई बाजी पलट दी।
भारत के लिए कप्तान मनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में गोल किया. इसके तुरंत बाद भारत ने फिर गोल दाग दिया. इस तरह खेल 3-3 की बराबरी पर आ गया. भारत के लिए 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया. इस तरह भारतीय टीम 4-3 से खिताबी मुकाबला जीतने में कामयाब रही।
टीम इंडिया ने फाइनल का किया शानदार आगाज भारतीय टीम फाइनल की शुरूआत शानदार अंदाज में की. मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम को आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह ने गोल दागा. इस तरह भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई, लेकिन इसके बाद मलेशिया ने शानदार खेल का नजारा पेश किया. मलेशिया ने 14वें मिनट में किया. इसके बाद 18वें मिनट में मलेशिया ने गोल दाग दिया. इस तरह मलेशियाई टीम 2-1 से आगे हो गई।
पहला गोल दागने के बाद पिछड़ी टीम इंडिया इस बीच भारतीय टीम को गोल करने के मौके मिलते रहे, लेकिन भुनाने में नाकाम रही. वहीं, मलेशिया के लिए 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया. इस तरह भारतीय टीम 3-1 से पिछड़ गई. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे हाफ के आखिरी मिनटों में गजब का खेल दिखाया. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तकरीबन 1 मिनट में 2 गोल दाग दिए।
We're back in business💪💙
Akashdeep Singh strikes the 4th goal, staging a late and thrilling comeback🇮🇳 India 4-3 Malaysia 🇲🇾#HockeyIndia #IndiaKaGame #HACT2023 @CMO_Odisha @CMOTamilnadu @asia_hockey @IndiaSports @Media_SAI @sports_odisha
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 12, 2023















