BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग- पूरी एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस सहित ये ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से: पटना एवं सिकंदराबाद के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 29 सितम्बर तक हुआ विस्तार

रायपुर। अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत कटक एवं कंदरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 12 अगस्त, 2023 से दिनांक 14 अगस्त, 2023 तक अर्थात 60 घंटे का किया जाएगा।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियां:-

1. दिनांक 11 एवं 13 अगस्त, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 18426 दुर्ग-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलांगीर जंक्शन-राधाकिशोरपुर-नराज मार्थापुर-बारंग जंक्शन होकर रवाना होगी एवं इस गाड़ी का नराज मार्थापुर स्टेशन में अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

2. दिनांक 12 एवं 14 अगस्त, 2023 को पूरी से चलने वाली 18425 पूरी–दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बारंग जंक्शन-नराज मार्थापुर-राधाकिशोरपुर-बलांगीर जंक्शन होकर रवाना होगी । एवं इस गाड़ी का नराज मार्थापुर स्टेशन में अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

3. दिनांक 10 एवं 12 अगस्त, 2023 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18477 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कपिलास रोड़ जंक्शन-सालगांव-नराज मार्थापुर-बारंग जंक्शन होकर रवाना होगी एवं इस गाड़ी का कपिलास रोड़ जंक्शन एवं नराज मार्थापुर स्टेशनों में अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

4. दिनांक 12 एवं 14 अगस्त, 2023 को पूरी से चलने वाली 18478 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कपिलास रोड़ जंक्शन-सालगांव-नराज मार्थापुर-बारंग जंक्शन होकर रवाना होगी एवं इस गाड़ी का कपिलास रोड़ जंक्शन एवं नराज मार्थापुर स्टेशनों में अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

मध्य रेलवे के अंतर्गत जलगाँव एवं मनमाड रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के अंतर्गत जलगाँव एवं मनमाड रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 14 अगस्त, 2023 से दिनांक 15 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा ।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।

रद्द होने वाली गाडियाँ;- 01. दिनांक 12 एवं 14 अगस्त, 2023 को श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापूर) से चलने वाली 11039 श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापूर) -गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

02. दिनांक 14 एवं 16 अगस्त, 2023 को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापूर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 14 अगस्त, 2023 को पुणे से चलने वाली 12222 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोनावला- पनवेल-वसई रोड-उधना जं-जलगांव जं होकर रवाना होगी ।
2. दिनांक 15 अगस्त, 2023 को कुर्ला से चलने वाली 22848 कुर्ला-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वसई रोड- उधना जं- जलगांव जं होकर रवाना होगी ।
3. दिनांक 14 अगस्त, 2023 को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोनावला-पनवेल- वसई रोड-उधना जं-ईगतपुर होकर रवाना होगी।

4. दिनांक 13 अगस्त, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव जं- वसई रोड- लोनावला होकर रवाना होगी।

पटना एवं सिकंदराबाद के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 29 सितम्बर तक विस्तार किया रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक समर स्पेशल ट्रेन 03253/ 03256 पटना-सिकंदराबाद-पटना के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन दिनांक 29 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया गया है।

यह गाड़ी पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को ट्रेन नंबर 03253 पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अगस्त, 2023 तक चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 27 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया गया तथा सिकंदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन नंबर 07256 सिकंदराबाद-पटना समर स्पेशल ट्रेन नम्बर के साथ दिनांक 01 सितम्बर, 2023 तक चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में दिनांक 29 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया गया है।

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 03 सामान्य, 12 स्लीपर, 04 एसी थ्री, 02 एसी-टू श्रेणी सहित कुल 23 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी।
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है-
👇🏻

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है…

Related Posts