भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा. इस सीरीज में विंडीज टीम अभी 2-1 से आगे है…
नईदिल्ली (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का कारवां अब अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में पहुंच गया है. इस सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में से 2 में विंडीज टीम ने जीत हासिल की थी. वहीं तीसरे टी20 मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में वापसी की कोशिश की है। 12 अगस्त, चौथा टी-20, फ्लोरिडा, 13 अगस्त, पांचवां टी-20, फ्लोरिडा में खेला जाएगा।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कप्तानी में टीम इंडिया के पास अब चौथे टी20 मुकाबले को जीत सीरीज को बराबरी पर लाने का एक शानदार मौका है. चौथे टी20 मैच में ईशान किशन की फिर से टीम में वापसी देखने को मिल सकती है, जिनकी जगह पर तीसरे टी20 में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया था. इसके अलावा विंडीज टीम में जेसन होल्डर की वापसी देखने को मिल सकती है।
पिच रिपोर्ट फ्लोरिडा के लॉहडरहिल मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां बल्लेबाजी करना काफी आसान रहा है. यहां पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 200 का स्कोर भी आसानी से हासिल करते हुए दिखी है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर अब तक 180 रनों का देखने को मिला है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड दोनों ही टीमों के बीच अब तक टी20 फॉर्मेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें भारतीय टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई दिया है. अब तक भारत-वेस्टइंडीज के बीच 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 9 जबकि भारत ने 18 मैचों में जीत हासिल की है।
संभावित प्लेइंग 11
भारत – यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज – ब्रैंडन किंग, कायल मायर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय।
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मुकाबला? भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा के लॉहडरहिल मैदान पर खेला जाएगा. 12 अगस्त को इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगी, वहीं टॉस शाम 7:30 पर होगा।
कहां देख सकते मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टीवी पर टेलीकास्ट सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फैनकोड और जियो सिनेमा की एप और वेबसाइट दोनों पर किया जाएगा।















