सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है. फिल्म में पहले ही दिन 35 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है…
मुंबई (ए)। बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने आज यानि शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की OMG 2 भी रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पॉंस मिला है लेकिन दोनों फिल्मों का कमाई में कोई मुकाबला नहीं है. जहां गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वहीं ओएमजी 2 को भी ठीक ठाक ओपनिंग मिली है. जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन…
पठान के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी गदर 2
- सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले ही दिन 35 करोड़ का बिजनेस किया है. लेकिन अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि फिल्म 40 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी.
- इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है. पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था.
OMG 2 Box Office Collection Day 1
- वहीं, गदर 2 के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म पहले दिन करीब 10 करोड़ की कमाई करेगी.
- दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े देखते हुए कह सकते हैं कि बॉक्स ऑफिस के मामले में ओएमजी 2 अब रेस में नहीं है.
आपको बता दें कि गदर 2 को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसमें सनी देओल के साथ अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म की कहानी भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. अनिल शर्मा ने इसे बेहतरीन बनाने के लिए ज्यादातर सीन रियल शूट किए है।
कैसी फिल्म है गदर 2 ‘इस बार सनी हैंडपंप उखाड़ते नहीं है बस देखते हैं और पाकिस्तानी दुश्मनों के पसीने छूट जाते हैं. गदर एक इमोशन है और गदर 2 देखते हुए ये बात अच्छे से महसूस होती है. जब तारा सिंह पाकिस्तान में दुश्मनों का बैंड बजाता है और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है तो पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठता है।









