भिलाई- 03। शुक्रवार की सुबह भिलाई 3 थाना क्षेत्र में युवक द्वारा आत्महत्या की घटना से सनसनी फैला गई। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर सुपेला शासकीय अस्पताल मर्चयुरी में रखवाया गया है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम सुखीराम रावत पिता सावंत रावत उम्र 32 वर्ष, निवासी बागडूमर थाना नंदनी थाना है। मृतक ने फांसी किन कारणों से लगाई है उसकी जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की सुबह पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के एसडीएम न्यायालय परिसर की बाउंड्रीवाल के लोहे के एंगल में पीले कलर के नायलान की रस्सी से मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुबह तकरीबन 8 बजे सुचना पर पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।









