BREAKING

Uncategorised

ट्रैक्टर और मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ट्रैक्टर और मोटरसाइकल जप्त

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर केे दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ संजय तिवारी एवं थाना प्रभारी बिलाईगढ़ राजेश कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 03.06.2020 को थाना बिलाईगढ़ के आर. 233,942,265,819 के साथ पेट्रोंलिंग में रवाना हुए थे कि जरीये मुखबीर सूचना मिला कि ट्रैक्टर वाहन को चोरी कर 02 व्यक्ति बिलाईगढ़ कस्तुरबा बालिका छात्रावास खजरी रोड तरफ जा रहे की सूचना पर कस्तुरबा बालिका छात्रावास के पास हमराह स्टाफ के पहुंचकर घेराबंदी कर ट्रैक्टर इंजन क्र सीजी 06 सीके 0715 न्यू हालैण्ड कंपनी कीमती 3,00,000 रूपयें व मोटर सायकल सीजी 22 जे 1488 कीमती 20,000 रूपयें के साथ दो व्यक्ति मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम विक्रम कुर्रे पिता गोविन्द कुर्रे उम्र 19 वर्ष साकिन लिमतरी एवं सुरज कुमार बंजारे पिता हरिशंकर बंजारे उम्र 18 साल 02 माह साकिन सिंघीटार का रहने वाला बताया। जिन्हे हिकमा तामिली से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात बताये

कि दिनांक 02.06.2020 को आरोपी सुरज कुमार मोटर सायकल सीजी 22 जे 1488 होण्डा ड्रिम 110 सीडी में अपने दोस्त विक्रम कुर्रे ग्राम लिमतरी के यहाॅ गया था और चलो पैसे का जुगाड़ करते है कहकर कटगी की तरफ जाकर कटगी पुल मे लगभग 09ः30 बजे रात्रि बैठकर वाहन चोरी का योजना बनाये तथा चोरी की नियत से रास्ते मे वाहन ढुढ़ते हुए ग्राम दुम्हानी के तरफ आये, कि रास्ते में कोई वाहन नही मिलने पर बसना रोड तरफ गये कि ग्राम सलिहा में रोड किनारे एक ट्रैक्टर इंजन क्र सीजी 06 सीके 0715 न्यू हालैण्ड कंपनी नीला रंग लिखा हुआ खड़ा था, जिसे दोनो आरोपी मिलकर पाना से स्टार्ट किये।

वहाॅ से वाहन ट्रेक्टर चोरी कर ग्राम सिंघीटार के लिए बिलाईगढ़ होते हुए निकले कि, बिलाईगढ़ के कस्तुरबा बालिका छात्रावास के पास ट्रेक्टर अचानक रूक गई एवं स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे तभी दोनो आरोपी को चोरी किये ट्रेक्टर वाहन के साथ पुलिस ने पकड़ लिया।

सुरज कुमार बंजारे पिता हरिशंकर बंजारे से पूछताछ करने पर वाहन मोटर सायकल सीजी 22 जे 1488 होण्डा ड्रिम 110 सीडी को शिवरीनारायण मेला में फरवरी 2020 में चोरी करना बताये की। उक्त दोनो वाहन के दस्तावेज रखने संबंध में नोटिस दिया जो कोई दस्तावेज नही होना बताये जो चोरी का माकुल शंका होने पर धारा 41 (1+4) द.प्र.सं/ 379 भादवि मे जप्त कर माल मशरूका की पता तलास की गई।

उक्त वाहन ट्रैक्टर इंजन क्र सीजी 06 सीके 0715 न्यू हालैण्ड कंपनी के चोरी होने के संबंध में थाना सलिहा में चोरी का अपराध दर्ज की गई है तथा मोटर सायकल सीजी 22 जे 1488 होण्डा ड्रिम 110 सीडी की चोरी होने के संबंध में थाना शिवरीनारायण में अपराध दर्ज की गई है। की आरोपियों को दिनांक 03.06.2020 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर उपजेल बलौदाबाजार भेजा गया।

Related Posts