BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध निर्माण पर चला भिलाई चरोदा निगम का बुलडोजर, गिराया गया पुराना अतिक्रमण

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा के वार्ड क्रमांक-16, इंदिरा पारा भिलाई-03 में अवैध निर्माण को जमीदोज करने की कार्यवाही की गयी।

निगम प्रशासन को मिली शिकायत के अनुसार इंदिरा पारा वार्ड क्रमांक-16, में पानी टंकी के पास रोड पर हो अवैध रूप  से निर्माण कर दुकान संचालित की जा रही थी। जिसे आज  निगम दली ने तोडकर अवैध निर्माण हटा दिया गया है।

इस संबंध में सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में उप अभियंता मुकेश रात्रे एवं उनकी टीम ने मौके पर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही को अंजाम दिया। दुकान संचालक द्वारा निगम की कार्यवाही में किसी भी तरह का विरोध नही करते हुए सहयोग प्रदान किया गया है।

Related Posts