दुर्ग। स्कूल शिक्षा, सहकारिता, जलसंसाधन, पशुपालन, मछली पालन, पंचायत एवं आयकाट विभाग के केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के करकमलों से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर विद्यालय, धमधा जिला दुर्ग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि श्री चौबे एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन का कार्य संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे ने धमधावासियों को बधाई दी तथा क्षेत्र के विकास हेतु तथा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव मदद देने बाते कही।
उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के द्वारा निजी विद्यालयों के समान उत्कृष्ट शिक्षा, अधोसंरचना तथा सुविधाएं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी उपलब्ध कराना छ.ग. शासन की इस योजना का उद्देश्य है। उन्हांेने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को स्थानीय बोली तथा परंपराओं को अध्यापन एवं क्रियाकलापों में शामिल करने पर बल दिया। ताकि बच्चे हमारी संस्कृति एवं स्थानीयता पर बच्चे गर्व कर सके।
अध्यक्षता की आसंदी से बोलते हुए सुनीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा ने शासन को इस भवन के लिए धन्यवाद दिया। बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत तथा लगन के साथ अध्ययन करें एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के सपनों को साकार कर धमधा नगर का नाम रोशन करने की कामना की। विद्यालय की प्राचार्य अनिता जोसफ ने शालेय प्रतिवेदन का वाचन किया। विद्यालय के संचालन एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2008 में विद्यालय के 100 प्रतिशत परिणाम जिसमें अधिकांश प्रथम श्रेणी का विशेष उल्लेख किया। विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत व समर्पण को रेखांकित किया। विद्यालय के प्रति मंत्री श्री चौबे सभी कार्यों व लगाव के लिए धन्यवाद किया। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल से मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र साहू अध्यक्ष दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजीव गुप्ता, शमशीर कुरैशी सभापति जिला पंचायत, अशोक कसार उपाध्यक्ष नगर पंचायत धमधा, मधुसूदन राणा, गणमान्य नागरिकण, पालकगण, प्राचार्य, शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण उपस्थित थे।









