केसीजी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) जिला केसीजी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़ में जिला के राजपत्रित अधिकारीयो एवं थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लिया गया बैठक में जिला के थाना /चौकी में लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायतों का थानावार समीक्षा किया गया निराकरण हेतु थाना/चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अनुभाग प्रभारी खैरागढ़/गंडई को लगातार अपराध समीक्षा कर लंबित मामलों का निराकरण करने निर्देश दिया गया।
वर्ष 2023 के पूर्व के लंबित मामले के संबंध में आपत्ति व्यक्त करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को समय सीमा में मामलों का निराकरण करने कड़े निर्देश दिया गया थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधि जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री ,नशीली पदार्थों आदि पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने प्रभावी कार्यवाही करने कड़े निर्देश दिया गया नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र में निगाह रखते हुए अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करने एवं थाना प्रभारीयो को बेसिक पुलिसिंग के तहत थाना क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर चलित थाना एवं यातायात जागरूकता आदि अभियान चलाने एवं कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।
थाना/ चौकी क्षेत्र में एक्सीडेंट की घटना में कमी लाने जागरूकता अभियान के साथ साथ वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया। माननीय न्यायालय से थाना में प्राप्त समंस/ वारंट की शत प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करें। थाना में आने जाने वाले आमजन से स्यंमित व्यवहार करने उनकी शिकायत का अविलंब निराकरण करने एवं थाना के शासकीय दस्तावेज व रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने दिशा निर्देश दिया गया।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय, एसडीओपी खैरागढ़ लालचंद मोहले, एसडीओपी गंडई प्रशांत खांडे,थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक राजेश देवदास, थाना प्रभारी गंडई शिव शंकर गेंदले, थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, थाना प्रभारी ठेलकडीह निरीक्षक आलोक साहू ,थाना प्रभारी सल्हेवारा उप निरी. रामनरेश यादव, थाना प्रभारी मोहगांव उप निरी. सतीश पुरिया, चौकी प्रभारी जालबांधा उप निरी. दिनेश पुरैना उपस्थित रहे।









