भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने अपने 40 वर्षों के इतिहास में पहली बार शनिवार, 29 जुलाई 2023 को एक ही दिन में 10,000 टन से भी अधिक प्लेटों के प्रेषण का अनूठा रिकॉर्ड दर्ज कर कीर्तिमान स्थापित किया है। राजस्व उत्पन्न करने के लिए प्रेषण महत्वपूर्ण तत्व है। बाजार की गतिशीलता के वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर, यह रिकॉर्ड केवल तभी संभव हो सका जब उत्कृष्ट माइक्रोप्लानिंग और समन्वय के साथ प्लेट मिल, टी एंड डी, पीपीसी, आरसीएल, सीएमओ जैसे विभिन्न विभागों की टीमों और रेलवे ने और समय पर निष्पादन किया। हालाँकि यह एक कठिन कार्य था, लेकिन टीम ने इस अवसर का फायदा उठाया और पांच अंकों का प्रेषण आंकड़ा दर्ज किया।
संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई प्रेषित की है। इस अवसर पर, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने प्लेट मिल शिपिंग में आकर मिठाई वितरित की और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था और हमें उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी कई चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सब तैयार हैं।
मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आर के बिसारे ने टीम प्लेट मिल की ओर से आश्वासन दिया कि हमारी टीम तैयार है और हम अपना प्रदर्शन बनाए रखेंगे और इसके लिए निरंतर मेहनत करेंगे। प्लेट मिल शिपिंग टीम के सदस्यों में प्लेट मिल एवं आरसीएल के नेतृत्व में आर सुधीर, टी एंड डी के नेतृत्व में जी मलिक, तुषारकांत, एसआरएम और तन्मय सेन, महाप्रबंधक सेल्स एवं सीएमओ भी उपस्थित थे।
शनिवार 29 जुलाई 2023 को प्लेट मिल ने 31 अक्टूबर 2022 को बनाए गए 9,005 टन के दैनिक रिकॉर्ड को पार करते हुए 10,010 टन भेजा है, जो एक दिन का रिकॉर्ड है। साथ ही द्वितीय पाली (बी-शिफ्ट) प्रेषण रिकॉर्ड 3,600 टन है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ शिफ्ट रिकॉर्ड है। यह आकड़ा 20 अक्टूबर 2022 को बनाये अपने 3,540 टन के पिछले शिफ्ट रिकॉर्ड से अधिक है।
रेलवे अधिकारिक टीम ने भिलाई इस्पात संयंत्र का किया अवलोकन भारत सरकार की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने 01 अगस्त 2023 को अधिकारिक उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया। इस टीम में (सीएफटीएम, बिलासपुर) सैयद अब्दुल रहमान, (सीनियर डीओएम, रायपुर) पुलकित सिंघल, (एआरएम, भिलाई) स्वप्निल कुमार सूर्यवंशी, (सीडीटीआई/बीएमवाई) धुबल कुमार बेहरा एवं (सीएच. डीटीआई /रायपुर) महेंद्र कुमार रथ शामिल थे। टीम ने संयंत्र भ्रमण क दौरान के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार से भी मुलाकात की। टीम के सदस्यों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न उत्पादक इकाईयों का अवलोकन किया और संयंत्र के निष्पादन के बारे में जानकारी ली।










