BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विश्वकप 2023 के भारत और पाकिस्तान के मैच की तारीख बदली गई, अब इस दिन होगा मैच, जानिए तारीख बदलने का कारण?

वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख तय हो गई है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का सामना बाबर आजम की टीम से 14 अक्टूबर को होगा…

नईदिल्ली (ए)। वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. वहीं, भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 अक्टूबर को आमने-सामने होगी. हालांकि, ऐसा माना जा रहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन अब साफ हो गया है कि टीम इंडिया का सामना बाबर आजम की टीम से 14 अक्टूबर को होगा।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख क्यों बदली गई? पिछले दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी किया गया था. उस शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होना था, लेकिन अब इस शेड्यूल में बदलाव किया गया है. दरअसल, नवरात्रि त्योहार का पहला दिन 15 अक्टूबर को है. इस वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तारीख में तब्दीली की गई है।

बहरहाल, अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर के बजाय 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत कब करेगी? रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें 8 अक्टूबर को चेन्नई में आमने-सामने होगी।

वहीं, वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस तरह टूर्नामेंट के पहले और आखिरी मुकाबले की मेजबानी नरेन्द्र मोदी स्टेडियम करेगा।

बदलाव के साथ टीम इंडिया का शेड्यूल

8 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)

11 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)

14 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)

19 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश (पुणे)

22 अक्टूबर बनाम न्यूजीलैंड (धर्मशाला)

29 अक्टूबर बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)

2 नवंबर बनाम नीदरलैंड्स (मुंबई)

5 नवंबर बनाम साउथ अफ्रीका (कोलकाता)

11 नवंबर बनाम श्रीलंका (बेंगलुरु)

Related Posts