BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

तड़के 5 बजे रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही: 100 सदस्यीय पुलिस टीम ने 125 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर दिनांक 01.08.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में नगर पुलिस मयंक गुर्जर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक, दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, जितेन्द्र चन्द्राकर नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर, मनोज ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, अविनाश मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक उरला, योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, प्रभारी ए.सी.सी.यू., थाना प्रभारी डी.डी.नगर, पुरानीबस्ती, मुजगहन, माना, खम्हारडीह, न्यू राजेन्द्र नगर, सिविल लाईन, विधान सभा, पण्डरी, गंज, मौदहापारा एवं टिकरापारा सहित रायपुर पुलिस के अन्स अधि./कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे अलग – अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी/चेकिंग कार्यवाही किया गया।

जिसके तहत् थाना तेलीबांधा, पंडरी, खम्हारडीह, विधानसभा, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, गंज, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, कबीर नगर, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही की गई।

छापेमार/चेकिंग के दौरान में कुल 13 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, टिकरापारा, आजाद चौक, सरस्वती नगर में आर्म्स एक्ट, कुल 07 आरोपियों सेे अवैध रूप से रखे शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा, टिकरापारा, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, आमानाका, विधानसभा में आबकारी एक्ट की कार्यवाही, कुल 04 आरोपियों सेे गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा, कोतवाली एवं पण्डरी तथा 02 आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में इस प्रकार कुल 06 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 92 अपराधियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, पुरानीबस्ती, टिकरापारा, कोतवाली, खम्हारडीह, तेलीबांधा, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका एवं पण्डरी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही 05 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट तामिल करते हुए धारा 420 भादवि. के फरार 01 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

Related Posts