BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे आज, जो जीता उसका होगा सीरीज पर कब्जा

आज यानी 1 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज यानी मंगलवार, 1 अगस्त को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा. पहला वनडे टीम इंडिया ने जीता था. वहीं दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी थी. अब तीसरे वनडे में रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे का टीवी पर लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा. वहीं, यदि आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो जियो सिनेमा में आप इसे मुफ्त में देख सकते हैं. यहां पर आप अंग्रेजी, हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु आदि भारतीय भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं. तीसरे वनडे में टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा. वहीं, शाम सात बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी. आपको बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

1-1 की बराबरी पर है सीरीज टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था. वहीं दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से बाजी मारी थी.  अब तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम तीसरा वनडे जीतेगी, उसके नाम सीरीज हो जाएगी।

तीसरे वनडे में रोहित और विराट की वापसी तय पहले वनडे में जहां रोहित शर्मा ने सात नंबर पर बल्लेबाजी की थी. वहीं विराट कोहली बैटिंग के लिए नहीं उतरे थे. इसके बाद दूसरे वनडे में रोहित और विराट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या कप्तान थे. अब जब वनडे सीरीज बराबरी पर आ गई है तो ऐसे में तीसरे और फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय है।

संजू सैमसन और अक्षर पटेल की होगी छुट्टी दूसरे वनडे में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. सैमसन तीन नंबर पर खेले थे. वहीं अक्षर पटेल चार नंबर पर उतरे थे. दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे थे. सैमसन ने जहां 9 रन बनाए थे. वहीं अक्षर सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. अब तीसरे वनडे से दोनों खिलाड़ी की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी तय है।

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है वेस्टइंडीज टीम वेस्टइंडीज की टीम तीसरे और आखिरी वनडे में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. इसका मतलब है कि एक बार फिर उपकप्तान रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी. उनकी जगह दूसरे वनडे में कीसी कार्टी खेले थे, जिन्होंने नाबाद 48 रन बनाए थे।

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और उमरान मलिक।

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानजे, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारियह, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी और जेडन सील्स।

Related Posts