BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर और नागपुर जोन के जीएसटी इंस्पेक्टर्स इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न, एम. राजीव को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का सम्मान

रायपुर। नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडाइरेक्ट टैक्स एंड नारकोटिक्स, रीज़नल कैम्पस, रायपुर द्वारा हाल ही में एसएससी सीजीएल द्वारा चयनित रायपुर और नागपुर जोन के जीएसटी इंस्पेक्टर्स के लिए 14 सप्ताह का इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त इंस्पेक्टर्स को छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी, चंदखुरी में दो सप्ताह का पुलिस ट्रेनिंग भी दिया गया।

इंडक्शन ट्रेनिंग के समापन पर वेलिडेशन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरा करने वाले सभी इंस्पेक्टर्स को प्रमाण पत्र दिया गया।

उक्त ट्रेनिंग में प्रशिक्षण देने वालों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में जीएसटी विभाग के एम. राजीव को नासिन, आँचलिक कार्यालय, भोपाल के अपर महानिदेशक मिलिंद लांजेवार, केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय, रायपुर के आयुक्त मोहम्मद अबू सामा, राजेश सिंह, आयुक्त ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों श्रवण बंसल, अपर आयुक्त; प्रतिमा सिंह, अपर आयुक्त; पंकज कुमार, अपर आयुक्त; शिवी सांगवान, उप निदेशक; सनत पंडा, अतिरिक्त सहायक निदेशक आदि ने एम राजीव को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया।

Related Posts