आईपीएस मनोज यादव हरियाणा के पूर्व डीजीपी चुके हैं, ये 31 जुलाई 2025 तक आरपीएफ के डीजी रहेंगे, दो साल हरियाणा का डीजीपी रहे मनोज यादव फिलहाल केद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे…
नईदिल्ली (ए)। IPS मनोज यादव आरपीएफ के नए डीजी होंगे. वे हरियाणा के पूर्व डीजीपी भी रह चुके है। मनोज यादव 1988 बैच के आईपीएस है, ये छत्तीसगढ़ कैडर के पूर्व आईपीएस मुकेश गुप्ता और आरके विज के बैच के अफसर है।
वर्तमान आरीपएफ डीजी संदय चंदर यानी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है. उनके विदाई समारोह में शामिल होने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के आईजी समेत विभिन्न जोन के आईजी दिल्ली पहुंचे है।
आईपीएस मनोज यादव हरियाणा के पूर्व डीजीपी चुके हैं, ये 31 जुलाई 2025 तक आरपीएफ के डीजी रहेंगे।
दो साल हरियाणा का डीजीपी रहे मनोज यादव फिलहाल केद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। आईपीएस मनोज यादव अलीगढ़ के अकबराबाद क्षेत्र के गांव टुआमई के रहने वाले हैं। तेज तरार हरियाणा राज्य के पुलिस मुखिया रहे मनोज यादव अपने बेहतर कार्यों के लिए हरियाणा में खूब सुर्खियों में रहे हैं। वे पॉजिटिव विचारधारा के आईपीएस अधिकारी है।
उनके परिवार में और भी कई सदस्य बड़े प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर है। डीजी मनोज यादव के बेटे आदित्य विक्रम यादव असम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 2018 में यूपीएससी परीक्षा में आदित्य ने 72वीं रैंक हासिल की थी।
आईपीएस मनोज यादव वर्ष 2003 में इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी काम कर चुके है। आईपीएस मनोज यादव के छोटे बेटे अनिरूद्ध यादव ने भी यूपीएससी 2022 क्रैक किया है और उन्होंने ऑल इंडिया में 8वां स्थान प्राप्त किया था, वे वर्तमान में अभी ट्रेनिंग कर रहे है।









