भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही कैरिबियाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली…
नईदिल्ली (ए)। बारबाडोस वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य मिला था. कैरेबियन टीम ने 36.4 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रन बनाए. जबकि कैची कार्टी 48 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए 91 रनों की पार्टनरशिप हुई. वेस्टइंडीज की टीम 91 रनों पर 4 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को मुश्किल से निकाल लिया।
वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत को छह विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही कैरिबियाई टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। केसी कार्टी ने हार्दिक के ओवर में लगातार दो चौके लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवर में 181 रन बनाए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 55 रन ईशान किशन के बल्ले से निकले थे।
वहीं, वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड और गुदाकेश मोती ने तीन-तीन विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज ने 182 रन का लक्ष्य 36.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। शाई होप ने कप्तानी पारी खेली और नाबाद 63 रन बनाए। वहीं, केसी कार्टी 48 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए शार्दुल ने तीन विकेट लिए। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने चार विकेट खोकर 182 रन बना लिए और मैच जीत लिया।









