रायपुर। शनिवार को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमे कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए है। वही कोरबा निगम के आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय को हटा दिया गया है, उन्हे सीईओ जिला पंचायत, मुंगेली का प्रभार दिया गया है। प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।
ज्ञात हो कि राज्य में नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है।जिसको लेकर लगाकर फेरबदल का सिलसिला जारी है। आज कोरबा निगम आयुक्त को हटाया जाना चर्चे का विषय है, हाल ही में ईडी की टीम ने कोरबा आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के यहां दबिश दी थी उसके बाद से ये चर्चे में थे। देखे पूरी तबादला सूची…









