भिलाई। शुक्रवार 14 फरवरी को आईटीआई ग्राउण्ड पावर हाउस भिलाई में होने वाले हंसराज रघुवंशी (गायक) के कार्यक्रम की पार्किग व्यवस्था के लिये यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाया गया पार्किग प्लान किया गया है जिसमे व्ही.आई.पी. पास वाले वाहनों के लिये पार्किग की व्यवस्था दुर्ग से रायपुर मार्ग में बालक छात्रावास मार्ग से होते हुए मंच के पीछे की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के लिये पार्किग की व्यवस्था दुर्ग से रायुपर मार्ग में आई.टी.आई. मेनगेट से प्रवेश कर दाहिने साईड खेल मैदान में वाहन पार्किग की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले पैदल आम नागरिकों के लिए दो प्रवेश द्वार बनाया गया है- 01-केनाल रोड मार्ग से।
02-बालिका छात्रावास प्रवेश द्वार रहेगा।









